हलद्वानी में मिनी ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड रोजवेज के चालक की मौत

Ads

हलद्वानी में मिनी ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड रोजवेज के चालक की मौत

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 04:13 PM IST

हलद्वानी, आठ जून (भाषा) उत्तराखंड के हलद्वानी में मिनी ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात हुई।

काठगोदाम डिपो में तैनात गौलापार निवासी अजय सिंह कुंजवाल (44) ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे थे, तभी चोरगलिया की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उन्हें उस वक्त टक्कर मार दी जब वह अपने घर के पास थे।

टक्कर में कुंजवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

काठगोदाम थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

भाषा खारी नरेश

नरेश