Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

Ads

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 11:46 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 11:48 PM IST

Uttarakhand Weather Update/ Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
  • बारिश और तेज हवाओं की वजह से कई सड़कों पर यातायत हुआ बाधित।
  • राज्य प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से राज्य प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। मौसम में अचानक हुए बदलाव और तेज हवाओं के करण कई पेड़ उखड़ गए जिनकी वजह से सड़कें अवरुद्ध हो गईं तथा कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने स्थिति का आकलन करने के लिए जिला अधिकारियों की बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार और मंगलवार को सभी जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। (Uttarakhand Weather Update) आईएमडी ने राज्य में 4,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

तापमान में आएगी गिरावट

Uttarakhand Weather Update: आईएमडी ने बताया है कि इन जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। (Uttarakhand Weather Update) मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य से उल्लेखनीय रूप से कम रहा।

इन्हे भी पढ़ें:-