Sagar News: झूला झूल रहा था 14 साल का मासूम, फिर अचानक थम गई सांसे, जानिए झूला कैसे बन गया मौत का फंदा? बुझ गया घर का एकलौता चिराग
Sagar News: झूला झूल रहा था 14 साल का मासूम, फिर अचानक थम गई सांस, जानिए झूला कैसे बन गया मौत का फंदा? बुझ गया घर का एकलौता चिराग
Sagar News/Photo Credit: IBC24
- झूला झूलते समय रस्सी गले में फंसने से बच्चे की मौत
- सागर जिले के देवरी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Sagar News: सागर जिले के देवरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम की जान (Sagar News) झूला झूलने के दौरान चली गई। यहां देवरी के झुंनकू वार्ड में रहने वाले 14 वर्षीय देवांश यादव पिता दीपक यादव की झूला झूलने के दौरान रस्सी गले में फंसी और देखते ही देखते उसकी जान चली गई
रस्सी गले में कैसे फंसी?
प्राप्त जानकारी के अनुसार,देवांश यादव घर के पास लगे एक पीपल के पेड़ पर बंधी रस्सी से झूलने (Sagar News) का प्रयास कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह घर की छत से खड़े होकर झूला झूल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और रस्सी उसके गले में फंस गई। कुछ ही पलों में यह खेल एक भयावह हादसे में बदल गया। जहां गले में फांसी का फंदा लगने से नाबालिग की मौत हो गई घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में देवांश को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरे इलाके में पसरा मातम
इस खबर के बाद पूरे इलाके (Sagar News) में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि देवांश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता दीपक यादव का कुछ साल पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में मां के लिए यह सदमा असहनीय है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल यह हादसा बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी भी देता है कि खेल-खेल में जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
- RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking: रायपुर IPL मैच की टिकट बिक्री शुरू, यहां एक सेकेंड में होगा बुक, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ?
- ED Action On Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन 13 ठिकानों से इतने लाख रुपए बरामद, जब्त सोने की कीमत जान रह जाएंगे हैरान
- Bhopal Murder News: मर्डर से फिर दहली राजधानी, बाप ने इस बात पर बेटे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पुलिस के सामने खोले राज
- Dividend Stock: हर शेयर पर मिल रहा 40 रुपये का डिविडेंड! लेकिन जानिए उस तारीख के बारे में जब आपका बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है!

Facebook


