CG News: अब तुरंत मिल जाएगी सरकारी दफ्तरों की पुरानी फाइल! रिकॉर्ड रूम का होगा डिजिटलीकरण, सीएम साय का बड़ा ऐलान
CG News: अब तुरंत मिल जाएगी सरकारी दफ्तरों की पुरानी फाइल! रिकॉर्ड रूम का होगा डिजिटलीकरण, Record room will be digitized
बलरामपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर के रिकॉर्ड रूम को डिजिटल करने का बड़ा ऐलान किया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत बलरामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगा और इसे एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जाना चाहिए।
CG News: मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में कई सरकारी कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड समय के साथ खराब हो जाते हैं, जिससे आम लोगों को अपने जरूरी दस्तावेज हासिल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि सरकारी कामकाज में भी तेजी आएगी। लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ऑनलाइन माध्यम से ही कई सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगी, जिससे आम जनता को सीधे तौर पर फायदा होगा।
- Mahasamund Suicide Case: मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम… लव स्टोरी का दुखद अंत
- Rajgarh Road Accident News: एक श्रद्धालु की मौत, महिला समेत 9 घायल, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौटते समय हुआ भीषण हादसा
- Milk Price Hike News Today: दूध की कीमत में प्रति लीटर 4 रुपए की वृद्धि, सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने का मिलेगा 1 लीटर वाला पैकेट
- Brutal Assault viral Video : बुलेट पर सवार होकर हैवानियत की हदें पार, सड़क पर बेबस युवक के साथ तीन युवकों ने की ऐसी दरिंदगी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
- RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: टीचिंग एसोसिएट्स के 3540 पदों पर इस दिन से शुरू हो रही है भर्ती, जानें कब तक और कौन कर सकता है अप्लाई!

Facebook


