वी डी सतीशन ने केरल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

वी डी सतीशन ने केरल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

वी डी सतीशन ने केरल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
Modified Date: May 14, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: May 14, 2026 1:33 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) वी डी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में चयन और उन्हें ‘‘इतनी बड़ी जिम्मेदारी’’ सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया।

यहां पत्रकारों से बातचीत में सतीशन ने कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने पार्टी के प्रयासों में समन्वय किया और सभी कामों में सहयोग दिया, जिससे राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली।

उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को पार्टी की जीत में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, ‘वह मेरे भी नेता हैं।’ चेन्निथला ने अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया था।

वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।

सतीशन ने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने में मदद करने वाले लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं और यूडीएफ गठबंधन सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में