UP Road Accident News: इस एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, नाबालिग युवती की हालत गंभीर

UP Road Accident News: बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा। सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की हुइ मौत।

UP Road Accident News: इस एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, नाबालिग युवती की हालत गंभीर

UP Road Accident News/Image Source: IBC24

Modified Date: May 14, 2026 / 03:51 pm IST
Published Date: May 14, 2026 3:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की हुइ मौत।
  • सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार के टकराने से हुआ हादसा।

UP Road Accident News: बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरूवार को तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौरा गांव के नजदीक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल हुई नाबालिग

एसपी बंसल ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 16 वर्षीय लड़की रिया को बेहतर उपचार के लिये कानपुर ले जाया गया है। (UP Road Accident News) उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आजमगढ़ जिले के रामगढ़ गांव निवासी अजीत (38), उसकी मां प्रेमशिला (55), दादी चंद्रावती (80) और चाची निशा विश्वकर्मा (40) के रूप में हुई।

कैसे हुई सड़क दुर्घटना?

अधिकारी ने बताया कि महोबा जिले के कबरई कस्बे का रहने वाला अजीत अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार में सवार होकर आजमगढ़ से कबरई लौट रहा था कि तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। (UP Road Accident News)  उन्होंने बताया कि अजीत की आंख लग गयी होगी, जिस कारण यह हादसा हो गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.