Dhamtari Acid Attack: मोहब्बत का विवाद और फिर एसिड से वार… छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक रूप, इलाके में फैली सनसनी

Dhamtari Acid Attack: मोहब्बत का विवाद और फिर एसिड से वार... छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक रूप, इलाके में फैली सनसनी

Dhamtari Acid Attack: मोहब्बत का विवाद और फिर एसिड से वार… छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक रूप, इलाके में फैली सनसनी

Dhamtari Acid Attack/Image Credit: Social Media

Modified Date: May 14, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: May 14, 2026 3:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी के गणेश चौक में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एसिड अटैक हुआ
  • हमले में एक नाबालिग समेत तीन लोग झुलस गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है
  • पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

Dhamtari Acid Attack: धमतरी में प्रेम प्रसंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खौफनाक एसिड अटैक में बदल गया। देर रात दो पक्ष आमने-सामने आए। पहले जमकर मारपीट हुई फिर अचानक भीड़ पर एसिड फेंक दिया गया। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच एक नाबालिग समेत तीन लोग झुलस गए। दो की हालत गंभीर है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर आरोपियों के पास एसिड आया कहां से .

मामूली विवाद ने लिया खौफनाक रूप

रात का सन्नाटा.. गणेश चौक की गलियां…और अचानक मची चीख-पुकार। धमतरी शहर (Dhamtari Acid Attack) उस वक्त दहल उठा, जब मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश चौक में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया और फिर हुआ ऐसा हमला जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि रामपुर वार्ड की एक महिला का प्रेम प्रसंग गणेश चौक निवासी सूरज के दोस्त के साथ चल रहा था। बातचीत के लिए सूरज का मोबाइल इस्तेमाल किया जाता था। इसी बात को लेकर महिला का पति नाराज था। आरोप है कि देर रात महिला का पति अपने साथ कई लोगों को लेकर सूरज के घर पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज शुरू हुई फिर लाठी-डंडे चले और माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया।

मच गई अफरा-तफरी 

इसी दौरान सूरज ने घर में रखा एसिड उठाया और भीड़ पर फेंक दिया। एसिड (Dhamtari Acid Attack) गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग दर्द से चीखने लगे। कोई इधर भागा… कोई उधर… लेकिन तब तक तीन लोग एसिड की चपेट में आ चुके थे। घटना में एक नाबालिग करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया। जबकि बीच-बचाव करने पहुंचा लक्की नाम का युवक लगभग 30 प्रतिशत तक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

चार संदिग्ध को हिरासत में

वहीं एक अन्य घायल का इलाज धमतरी जिला (Dhamtari Acid Attack)  अस्पताल में जारी है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि एसिड फेंकने वाला सूरज खुद भी इस हमले में झुलस गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। फिलहाल पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटनाक्रम ने खड़े कर दिए कई बड़े सवाल 

हालांकि अब तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आरोपियों के पास एसिड आया कहां से…क्या धमतरी में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाकर एसिड बेचा जा रहा है। अगर एसिड बिक्री पर प्रतिबंध और निगरानी है तो फिर इतनी आसानी से ये जानलेवा केमिकल लोगों तक कैसे पहुंच रहा है। धमतरी में हुआ ये एसिड अटैक अब सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी बड़ा सवाल बन चुका है। प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद… कुछ ही मिनटों में खौफनाक एसिड अटैक में बदल गया। घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन धमतरी की सड़कों पर अब एक ही सवाल गूंज रहा है… आखिर शहर में एसिड इतनी आसानी से मिल कैसे रहा है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.