वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर रेल नेटवर्क की सुरंगों-पुलों के रखरखाव में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया

वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर रेल नेटवर्क की सुरंगों-पुलों के रखरखाव में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया

वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर रेल नेटवर्क की सुरंगों-पुलों के रखरखाव में आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया
Modified Date: April 30, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर रेल नेटवर्क के लिए नयी रखरखाव पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही हिमालयी भूभाग में उत्पन्न अनूठी चुनौतियों को भी रेखांकित किया।

बीस डिब्बों वाली जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद जम्मू में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमालय एक नयी पर्वत श्रृंखला है, इसलिए चिनाब और अंजी पुलों तथा कई सुरंगों सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इन संरचनाओं की दीर्घकालिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव प्रक्रियाओं को स्थिर करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

वैष्णव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, गृह मंत्रालय और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी अन्य हितधारकों के साथ मिलकर नेटवर्क की सुरक्षा, संरक्षा और रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे अब जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों की यात्री क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’’

जम्मूतवी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बारे में उन्होंने कहा कि यह आधुनिक डिजाइन के साथ तेजी से हो रहा है। वैष्णव ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए कुल चार रेलवे स्टेशन का निर्माण या उन्नयन किया जा रहा है।’’

भाषा नेत्रपाल आशीष

आशीष


लेखक के बारे में