जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को स्थानीय लोगों ने परिवर्तनकारी बताया

जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को स्थानीय लोगों ने परिवर्तनकारी बताया

जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को स्थानीय लोगों ने परिवर्तनकारी बताया
Modified Date: April 30, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: April 30, 2026 4:33 pm IST

जम्मू, 30 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के लोगों ने बृहस्पतिवार को जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने इसे बेहतर संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

यात्रियों और संबंधित हितधारकों ने इस विकास को परिवर्तनकारी बताया।

उद्घाटन यात्रा के दौरान ट्रेन में सवार ट्रैवल एजेंट अरविंद सिंह ने कहा, ‘यह जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा। इससे न केवल समय और ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि हर मौसम में संपर्क भी सुनिश्चित होगा। यह व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।’

वहीं, व्यापारी भूषण चंद ने कहा कि ट्रक के माध्यम से कश्मीर घाटी तक सामान पहुंचाने में लंबा समय लगता था, साथ ही यह महंगा भी पड़ता था।

उन्होंने कहा, “यह ट्रेन सेवा हमारे व्यवसायों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी। इससे यात्रा और माल ढुलाई में आसानी होगी।”

श्रीनगर लौट रहे एक सरकारी कर्मचारी मुस्ताक अहमद ने कहा, “यह परिवहन का सबसे अच्छा साधन है। कोई भी कश्मीर जाकर उसी दिन वापस आ सकता है। यात्रा का समय घटकर चार घंटे से भी कम हो गया है।”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को जम्मू और श्रीनगर के बीच 20-कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह केंद्र शासित प्रदेश की दोनों राजधानियों के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा है।

जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की दो मई से नियमित सेवा शुरू होगी।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में