‘वंदे भारत मिशन’, अबूधाबी से 200 लोग पहुंचेंगे केरल, 12 देशों से लौटेंगे 15000 भरतीय

'वंदे भारत मिशन', अबूधाबी से 200 लोग पहुंचेंगे केरल, 12 देशों से लौटेंगे 15000 भरतीय

‘वंदे भारत मिशन’, अबूधाबी से 200 लोग पहुंचेंगे केरल, 12 देशों से लौटेंगे 15000 भरतीय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: May 7, 2020 3:34 am IST

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन का तीसरा फेज चल रहा है। इस बीच खाड़ी देशों और दुनिया के अनेक हिस्सों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार आज से ‘वंदे भारत मिशन’ शुरू कर रही है। इसके तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी 12 देशों से करीब 15000 भारतीयों को वापस लाने के लिए 64 उड़ानों को संचालित करेगी। इसके तहत सुबह 9:45 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट 200 यात्रियों को लेकर केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचेगी।

पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित 52 हजार 987, स्वस्थ हुए 15 हजार 331

सरकार के सूत्रों ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में तीन लाख से अधिक लोगों ने वहां से निकलने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन सरकार केवल उन्हें पहले वापस लाएगी जिनके सामने घर वापसी के लिए मेडिकल इमरजेंसी, वीजा खत्म होने की समस्या या निर्वासन की संभावना जैसे अत्यावश्यक कारण हैं।

पढ़ें- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1233 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, …

विदेश से भारतीयों को वापस लाने के लिए 7 मई से 13 मई तक स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी। इसके तहत संयुक्त अरब अमीरात के लिए 10, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए 7-7, सऊदी अरब के लिए 5, सिंगापुर के लिए 5 और कतर के लिए 2 उड़ानें भेजेगा।

पढ़ें- भारत में आज 2900 से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 50 हजार के कर…

विमान और समुद्री मार्ग से चलने वाले इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को अबूधाबी से कोच्चि के लिए एयर इंडिया की उड़ान के रवाना होने के साथ होगी. एअर इंडिया की गैर अधिसूचित वाणिज्यिक उड़ान गुरुवार को 200 यात्रियों को लेकर अबूधाबी से रवाना होगी और सुबह पौने दस बजे केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेगी।

पढ़ें- कल सुबह देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पीड़ितों और कोरोना…

लॉकडाउन में विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज से अब तक के इस सबसे बड़ा अभियान वंदे भारत मिशन शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कई बैठकें कीं। साथ ही हवाई अड्डों को भी इसके लिए तैयार किया गया, क्योंकि गुरुवार को एयर इंडिया (Air India) की ऐसी ही एक फ्लाइट 200 नागरिकों के साथ अबूधाबी से भारत आ रही है।


लेखक के बारे में