Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रहीं थीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवक के बैग देख दंग रह गई पुलिस

Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रहीं थीं UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवक के बैग देख दंग रह गई पुलिस

Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रहीं थीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवक के बैग देख दंग रह गई पुलिस

Vande Bharat Train Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, उसी ट्रेन में सफर कर रहीं थीं UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवक के बैग देख दंग रह गई पुलिस /image: Social Media

Modified Date: August 26, 2026 / 08:44 am IST
Published Date: August 25, 2026 10:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर सूरत के पास कथित तौर पर पथराव किया गया
  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उसी ट्रेन में यात्रा कर रही थीं, हालांकि उनके डिब्बे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा
  • आरपीएफ ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है और मामले में पुलिस व रेलवे अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं

सूरत। Vande Bharat Train Stone Pelting: देश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ( Mumbai Ahmedabad Vande Bharat) पर पथराव किया गया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor Anandiben Patel) जिस मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं, उस पर मंगलवार शाम सूरत के पास एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पथराव किया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

एक संदिग्ध गिरफ्तार (Surat Train Stone Pelting)

Vande Bharat Train Stone Pelting अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है और घटना के तुरंत बाद उसे पकड़ लिया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा दमन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापी स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थीं। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के पुलिस अधीक्षक अभय सोनी ने बताया कि घटना सूरत जिले के उत्राण थाना क्षेत्र में हुई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने व्यक्ति को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरपीएफ की पैदल गश्ती टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया।

बैग में मिले पत्थर (Surat Train Stone Pelting)

Vande Bharat Train Stone Pelting सोनी ने कहा, ‘‘उसके बैग में पत्थर मिले। पूछताछ के दौरान उसने आरपीएफ को बताया कि वह एक कुत्ते पर पत्थर फेंक रहा था। उसने इससे पहले गुजर रही एक मालगाड़ी पर भी कथित तौर पर पथराव किया था।’’ उन्होंने कहा कि व्यक्ति ‘‘थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ’’ प्रतीत होता है और घटना के पीछे जानबूझकर की गई या किसी साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और पत्थर उस डिब्बे (Vande Bharat Express News) पर नहीं लगा, जिसमें पटेल यात्रा कर रही थीं।

सोनी ने कहा, ‘‘शीशे पर केवल मामूली खरोंच आई है। किसी को कुछ नहीं हुआ। जिस डिब्बे पर पत्थर लगा, वह पटेल के बैठने वाले डिब्बे से काफी दूर था।’’ उन्होंने बताया कि उत्राण पुलिस और रेलवे अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.