Rameshwar Dudi Passes Away: पूर्व नेता प्रतिपक्ष का हुआ निधन, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कांग्रेस पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Rameshwar Dudi Passes Away: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Rameshwar Dudi Passes Away: पूर्व नेता प्रतिपक्ष का हुआ निधन, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कांग्रेस पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Rameshwar Dudi Passes Away/Image Credit: ANI X Handle

Modified Date: October 4, 2025 / 01:01 pm IST
Published Date: October 4, 2025 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन।
  • लंबी बिमारी के बाद रामेश्वर डूडी ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
  • पूर्व सीएम समेत दिग्गज नेताओं ने रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Rameshwar Dudi Passes Away: जयपुर: कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 62 वर्ष की आयु में बीकानेर में निधन हो गया। डूडी अगस्त 2023 में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के बाद, दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बीकानेर में किया जाएगा। किसान नेता के तौर पर जाने जाने वाले डूडी राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान 2013 से 2018 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे। वह बीकानेर से सांसद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी सुशीला डूडी फिलहाल कांग्रेस विधायक हैं।

यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi News: पीएम मोदी ने युवाओं और छात्रों को दी बड़ी सौगात, 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का किया शुभारंभ 

पूर्व सीएम समेत दिग्गज नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Rameshwar Dudi Passes Away:  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। गहलोत ने कहा, ‘पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बीकानेर से सांसद रहे रामेश्वर डूडी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर एक आघात है।” उन्होंने कहा कि डूडी ने अपनी हर भूमिका का निर्वहन अच्छी तरह से किया और वह किसानों के लिए हमेशा काम करते रहे।

 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.