प्रख्यात उड़िया गायिका गीता पटनायक का 73 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्यात उड़िया गायिका गीता पटनायक का 73 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्यात उड़िया गायिका गीता पटनायक का 73 वर्ष की आयु में निधन
Modified Date: February 16, 2026 / 12:58 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:58 am IST

कटक, 15 फरवरी (भाषा) उड़िया संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक मानी जाने वाली दिग्गज गायिका गीता पटनायक का रविवार शाम को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके एक परिजन ने यह जानकारी दी।

परिजन ने बताया कि मस्तिष्काघात के बाद उनका यहां एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

पटनायक (73) बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ था।

उनके रिश्तेदार प्रदोश पटनायक ने बताया कि बाद में उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रविवार शाम को उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गायिका के पार्थिव शरीर को सोमवार को कटक स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाषा

यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में