विहिप ने एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में विद्यार्थियों के हाथों में बंधा कलावा काटने का आरोप लगाया
विहिप ने एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में विद्यार्थियों के हाथों में बंधा कलावा काटने का आरोप लगाया
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुग्राम में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के हाथों में बंधे ‘कलावा’ को जबरन काटने का सोमवार को आरोप लगाया और इस तरह की घटनाओं को रोकने का प्रशासन से आग्रह किया।
विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि गुरुग्राम में रविवार को आयोजित एचपीएससी परीक्षा के केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे ‘कलावे’ को जबरन काटा गया।
बंसल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व ही मानसिक रूप से कमजोर व हताश करने का कोई गहरा षड्यंत्र प्रतीत होती हैं।
उन्होंने कहा, “हमारा देश भर के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों व अन्य सभी शिक्षण संस्थानों, ट्यूशन केंद्रों, परीक्षा संचालक संस्थाओं, बोर्डों व परीक्षा केंद्रों से आग्रह है कि अब तक बहुत हो चुका। अब देश के किसी भी कोने में किसी भी हिंदू विद्यार्थी को अकारण इस प्रकार के धार्मिक उत्पीड़न का शिकार ना होना पड़े, इस के लिए वे सभी अविलंब कदम उठाएं, अन्यथा हिंदू समाज ऐसी किसी भी घटना को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।”
गुरुग्राम में एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी।
भाषा नोमान
नोमान वैभव
वैभव

Facebook


