उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका

Ads

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 02:55 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को बैसाखी के अवसर पर यहां गुरुद्वारा रकाब गंज में मत्था टेका।

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने राधाकृष्णन के गुरुद्वारे में मत्था टेकने का एक वीडियो जारी किया, जो उनके आधिकारिक आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

रबी फसल की कटाई का त्योहार बैसाखी पंजाब और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।

तमिलनाडु के मूल निवासी राधाकृष्णन ने तमिल नव वर्ष पुथंडू मनाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

भाषा धीरज शोभना

शोभना