Reported By: Vivek Pataiya
,MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक नई पहल की है। बाबा महाकाल की नगर उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टेंपल मैनेजमेंट में एमबीए का कोर्स कराया जाएगा। जुलाई से शुरू होने वाला 30 सीटों वाला पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स 2 साल का रहेगा। विक्रमादित्य विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि- अब तक मंदिरों का प्रबंधन पारंपरिक तरीकों से होता रहा लेकिन अब वैज्ञानिक और पेशेवर दृष्टिकोण से मैनेजमेंट सिखाया जाएगा।
सरकार का दावा है कि टेंपल मैनेजमेंट कोर्स के जरिये मंदिर संचालन, और श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या के साथ क्राउड मैनेजमेंट और बेहतर होगा, यहां से पढ़े छात्र मंदिरों का बेहतर संचालन और प्रबंधन कर सकेंगे। (MP Politics News) तो कांग्रेस ने सरकार की इस पहल पर सवाल खडे़ कर दिए। आरोप लगाए कि – सरकार, रोजगारोन्मुखी कोर्सेस की बजाय RSS के एजेंडे पर चल रही है।
जाहिर है सरकार के मंदिर प्रबंधन में कोर्स लाने के अपने तर्क हैं। विपक्ष के आरोपों वाले अपने दावे हैं, लेकिन सवाल ये कि- अचानक टेंपल मैनेजमेंट कोर्स लॉन्च करने के पीछे की असल मंशा क्या है? सवाल ये भी कि क्या टेंपल मैनेजमेंट कोर्स के जरिए बेरोजगारी दूर हो पाएगी? (MP Politics News) सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या एमबीए कोर्स में भी अब हिंदू-मुस्लिम का एंगल ढूंढ़ा जाएगा?
इन्हे भी पढ़ें:-