उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बृहस्पतिवार को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ समारोह में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बृहस्पतिवार को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' समारोह में होंगे शामिल
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तेलंगाना का दौरा करेंगे। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
हैदराबाद मुक्ति दिवस हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1948 में तत्कालीन हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में विलय की याद में मनाया जाता है।
भाषा
शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


