बीड में क्रिकेट बैट से व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सामने आया, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

बीड में क्रिकेट बैट से व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सामने आया, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

बीड में क्रिकेट बैट से व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सामने आया, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
Modified Date: March 6, 2025 / 03:57 pm IST
Published Date: March 6, 2025 3:50 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में एक व्यक्ति की क्रिकेट बैट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हमलावर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी तक पीड़ित व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाई है, हालांकि शिरूर पुलिस ने बुधवार रात स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, यह वीडियो बावी गांव का है। इसमें जपेवाड़ी निवासी सचिन भोसले और चार अज्ञात लोगों को एक व्यक्ति को क्रिकेट बैट से पीटते हुए देखा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"