विजय ने तय प्रारूप से हटकर शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली भाषण में बदला, राज्यपाल ने उन्हें टोका

विजय ने तय प्रारूप से हटकर शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली भाषण में बदला, राज्यपाल ने उन्हें टोका

विजय ने तय प्रारूप से हटकर शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली भाषण में बदला, राज्यपाल ने उन्हें टोका
Modified Date: May 10, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: May 10, 2026 5:59 pm IST

चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने रविवार को पूर्व निर्धारित प्रारूप से हटकर और अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य को दर्शाने के लिए हाथ के इशारे करके शपथ ग्रहण समारोह को एक प्रभावशाली शपथ भाषण में बदलने का प्रयास किया। हालांकि, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हस्तक्षेप किया और उन्हें आधिकारिक शपथ के प्रारूप तक ही सीमित रहने को कहा।

राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाना शुरू करते ही विजय ने पूर्व निर्धारित प्रारूप से हटकर बोलना शुरू किया, ‘‘मैं, सी. जोसेफ विजय, भारत के विधिवत स्थापित संविधान के प्रति निष्ठावान रहूंगा… तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में, मैं ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करूंगा। मैं कानून के शासन का पालन करूंगा, ईमानदारी से काम करूंगा, घृणा को दूर करूंगा और जनता के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम करूंगा। मैं ईश्वर की कसम खाकर यह शपथ लेता हूं।’’

ऐसा कहते हुए विजय ने अपना दाहिना हाथ उठाया और मुट्ठी भींच ली।

विजय के पीछे खड़े तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नवनिर्वाचित विधायक ए. राजमोहन ने खुशी से ताली बजाई और पार्टी कार्यकर्ता भी खुशी से झूम उठे। मंच के सामने मौजूद विजय के माता-पिता भावुक हो गए।

इस पर, राज्यपाल ने हस्तक्षेप किया और विजय को दिए गए कागज से आधिकारिक शपथ पढ़ने को कहा। विजय ने राज्यपाल से कुछ स्पष्टीकरण मांगा और फिर लिखित शपथ पढ़ी।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में