विजय रूपाणी ने लॉकडाउन से किया इनकार, कर्फ्यू केवल अहमदाबाद शहर में

विजय रूपाणी ने लॉकडाउन से किया इनकार, कर्फ्यू केवल अहमदाबाद शहर में

विजय रूपाणी ने लॉकडाउन से किया इनकार, कर्फ्यू केवल अहमदाबाद शहर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 20, 2020 9:27 am IST

अहमदाबाद, 20 नवम्बर (भाषा) ऐसे में जब कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद शहर में 57 घंटे के कर्फ्यू की तैयारी है, गुजरात सरकार ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए राज्य में ताजा लॉकडाउन से इनकार किया।

Read More News: बसपा सु​प्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि उनकी सरकार राज्यव्यापी लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रही है।

रूपाणी ने कहा कि राज्य के वाणिज्यिक केंद्र अहमदाबाद में कोरोना वायरस मामलों में अचानक वृद्धि के बाद‘‘सप्ताहांत का कर्फ्यू’’ केवल अहमदाबाद शहर में ‘‘एहतियाती उपाय के रूप में’’ शुक्रवार रात से लगाया जाएगा।

Read More News: किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 103 नए धान खरीदी केंद्र, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल गुजरात में लॉकडाउन लगाने का कोई सवाल ही नहीं है। हमने शनिवार और रविवार को अहमदाबाद शहर में एक सप्ताहांत कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।’’

रूपाणी ने बनासकांठा जिले के अंबाजी में संवाददाताओं से कहा कि इसके अलावा, पुलिस को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जो फेस मास्क के बिना घूमते और सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों का उल्लंघन करते पाये जाएंगे।

Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

अहमदाबाद शहर में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि के बाद इसके प्रसार को रोकने के लिए प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका सीमा में शुक्रवार रात से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी।

अहमदाबाद शहर में कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे (20 नवंबर) से शुरू होगा और सोमवार (23 नवंबर) को सुबह छह बजे समाप्त होगा।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा संचालित 600 सिटी बसें कर्फ्यू की अवधि के दौरान नहीं चलेंगी।

ये भी पढ़ें- अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में जांच के आदेश के खिलाफ मेनका की अर्जी …

एएमसी ने घोषणा की थी कि इस ‘‘पूर्ण कर्फ्यू’’ के दौरान, केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी।

एएमसी की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार से शहर में रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक रोजाना रात का कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू होगा।

ये भी पढ़ें- मोदी, भूटान के प्रधानमंत्री ने रूपे कार्ड के दूसरे चरण का संयुक्त उ…

अहमदाबाद शहर में इस महीने की शुरुआत से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.