विजय ने ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश के लिए तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया

विजय ने ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश के लिए तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया

विजय ने ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी जनादेश के लिए तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया
Modified Date: May 5, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:41 pm IST

चेन्नई, पांच मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ‘ऐतिहासिक और क्रांतिकारी जनादेश’ देने के लिए राज्य की जनता को मंगलवार को धन्यवाद दिया।

टीवीके की स्थापना वर्ष 2024 में हुई थी और यह उसका पहला ही चुनावी मुकाबला था जिसमें उसने राज्य की 234 विधानसभा सीट में से 108 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी के संस्थापक विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व दोनों सीटों पर जीत हासिल की।

विजय ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को एक ‘चमत्कार’ बताया जिसने भारतीय राजनीति को हिला दिया। उन्होंने एक बयान में कहा कि युवाओं ने चुनाव परिणाम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पार्टी की स्थापना के बाद से उपहास और आलोचना का सामना करने के बावजूद, टीवीके केवल लोगों पर भरोसा करते हुए दृढ़ रहा। …तमिलनाडु की जनता अटूट स्नेह के साथ पार्टी के साथ खड़ी रही।’

उन्होंने कहा कि यह जनादेश मतदाताओं की भावनात्मक भागीदारी दर्शाता है। विजय ने कहा कि यह जनादेश ‘राजनीति में धन के प्रभाव को नकारने’ का संकेत है, जिसने लंबे समय से राज्य की राजनीति को प्रभावित किया है।

टीवीके संस्थापक ने लोगों, पार्टी के कार्यकर्ताओं और टीवीके सदस्यों के प्रति आभार जताया। विजय ने कहा कि वे उन लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने टीवीके को वोट नहीं दिया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में पार्टी का समर्थन करेंगे।

भाषा राखी अमित

अमित


लेखक के बारे में