विजयन ने मुख्यमंत्री से कतर में जान गंवाने वाले केरल निवासी का पार्थिव शरीर लाने का आग्रह किया

विजयन ने मुख्यमंत्री से कतर में जान गंवाने वाले केरल निवासी का पार्थिव शरीर लाने का आग्रह किया

विजयन ने मुख्यमंत्री से कतर में जान गंवाने वाले केरल निवासी का पार्थिव शरीर लाने का आग्रह किया
Modified Date: June 24, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: June 24, 2026 2:39 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 24 जून (भाषा) केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन ने बुधवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन को पत्र लिखकर कतर के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले केरल निवासी अर्जुन का पार्थिव शरीर जल्द स्वदेश लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

विजयन ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह कतर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि अर्जुन के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं बिना किसी विलंब के पूरी की जाएं।

थूनेरी निवासी अर्जुन कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में बरजान गैस वितरण इकाई में कार्यरत थे। विस्फोट रविवार रात हुआ था, लेकिन परिजनों को इस हादसे की जानकारी सोमवार को मिली।

विस्फोट में भारतीयों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में