विक्रम दोराईस्वामी चीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

विक्रम दोराईस्वामी चीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

विक्रम दोराईस्वामी चीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
Modified Date: March 19, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:49 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को बृहस्पतिवार को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चार वर्ष से अधिक समय तक बने रहे गतिरोध के दौरान भारत एवं चीन के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं। भारत ने इन प्रयासों के बीच वरिष्ठ राजनयिक को बीजिंग भेजने का फैसला किया है।

दोराईस्वामी, प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने दोराईस्वामी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में