राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में युवा मतदाताओं को मतदाता कार्ड वितरित किए गए
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में युवा मतदाताओं को मतदाता कार्ड वितरित किए गए
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ थीम पर आधारित एक समारोह के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को उनके फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए।
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज़ ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और राजधानी के मतदाताओं के लिए एक कॉल सेंटर और हेल्पलाइन (1950) का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सुगम बनाना है, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए।
वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भाषा शोभना नरेश
नरेश

Facebook


