भारी बारिश के बीच उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मकान की दीवार गिरी

Ads

भारी बारिश के बीच उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मकान की दीवार गिरी

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 10:53 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 10:53 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विजय नगर इलाके में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण एक पुराने मकान की चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में दीवार गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

इसने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पुरानी चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां खड़ीं करीब आठ-नौ मोटरसाइकिल मलबे के नीचे दब गईं।

पुलिस ने बताया कि दीवार के पास खड़ी एक कार का शीशा भी टूट गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मलबे के नीचे किसी व्यक्ति के फंसे होने या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र का मुआयना किया गया और जांच के हिस्से के रूप में क्षतिग्रस्त वाहनों का ब्योरा दर्ज किया गया।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल