जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार
जम्मू, 27 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को विभिन्न मामलों में शामिल एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, किश्तवाड़ के देवारो इलाके का परवेज अहमद वर्ष 2021 से गिरफ्तारी से बच रहा था।
उसने बताया कि पुलिस के दलों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने के बाद अपराधी को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि अहमद के खिलाफ रियासी, उधमपुर, आरएस पुरा, बिश्ना और किश्तवाड़ सहित कई पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे।
भाषा अभिषेक दिलीप
दिलीप

Facebook


