एयर इंडिया की खिड़की का गिरा पैनल ,तीन यात्री घायल
एयर इंडिया की खिड़की का गिरा पैनल ,तीन यात्री घायल
एयर इंडिया फ्लाइट के दुर्घटना ग्रस्त होने से तीन यात्री के घायल होने की खबर आ रही है जिसका वीडियो भी सामने आया है। खबर अनुसार अमृतसर से दिल्ली आ रहे विमान में यह हादसा हुआ है। उड़ान के दौरान अचानक झटका लगने से एयरक्राफ्ट की खिड़की का पैनल अंदर गिर गया जिस कारण तीन यात्री घायल हो गए। जिसके चलते विमान में हड़कंप मच गया।
एयर इंडिया के प्लेन में लगा झटका, खिड़की टूटी, तीन यात्री घायल#AirIndia pic.twitter.com/FwbMjxBijB
— IBC24 (@IBC24News) April 22, 2018
ज्ञात हो की एयर इंडिया के विमान AI 462 अमृतसर से दिल्ली जा रहा था इसी बीच अचानक तेज झटका लगने से एक यात्रि का सिर ऊपर के पैनल से टकरा गया जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई। वहीं आस पास बैठे 2 यात्रियों को भी मामूली चोटें आई। वहीं झटका लगने से विडों पैनल टूट कर नीचे आ गया लेकिन बाहर की विंडो नहीं टूटी। खबरों के अनुसार जिस शख्स को चोटें आई उसने सीट बैल्ट नहीं पहनी हुई थी। विमान के दिल्ली लैंड करते ही तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
web team IBC24

Facebook


