पीएम मोदी ने की PM आवास योजना के हितग्राहियों से बात, देखिए

पीएम मोदी ने की PM आवास योजना के हितग्राहियों से बात, देखिए

पीएम मोदी ने की PM आवास योजना के हितग्राहियों से बात, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 5, 2018 1:40 pm IST

रायपुर/जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी योजनाओं को लेकर लगातार जनता की राय जान रहे हैं और लाभार्थियों से सीधे संपर्क करके उनके अनुभव जान रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने उज्ज्वला योजना की हकीक़त जानी थी और देश के कई राज्यों की हितग्राहियों से बात की थी, तो आज उन्होंने पीएम आवास योजना को लेकर हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की महिला हितग्राही फूलमती, तो मध्यप्रदेश के जबलपुर में ऊषा बाई और छिंदवाड़ा के हितग्राहियों से भी उन्होंने सीधा संवाद किया। इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और असम के हितग्राहियों से भी बात की।

यह भी पढ़ें : बिना अनुमति हो रही थी यहां हार्दिक पटेल की सभा की तैयारी, टेंट का साजोसामान जब्त

इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की। जबलपुर की हितग्राही ऊषा से बात करते वक्त उन्होंने अपने काम के बारे में जाना चाहा। उन्होंने  कहा कि अगर मैं कुछ गलत करूं तो मेरा कान पकड़ लेना।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में