खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर लेटे शख्स को लोगों ने बचाया.. देखें वीडियो
खुदकुशी करने रेलवे ट्रैक पर लेटे शख्स को लोगों ने बचाया.. देखें वीडियो
मुंबई। रेलवे स्टेशन पर एक शख्स खुदकुशी करने के लिये रेलवे ट्रैक पर लेट गया। घटना कुर्ला रेलवे स्टेशन की है। उस समय स्टेशन पर भारी भीड़ थी। बताया जा रहा है कि शख्स घरेलू वजहों से तनाव में था। हालांकि उसे स्टेशन में तैनात सुरक्षा टीम और यात्रियों ने बचा लिया है।
#WATCH: A man was saved by Railway Protection Force (RPF) personnel & other passengers after he attempted to commit suicide at #Mumbai‘s Kurla railway station. (30.07.2018) (Source: CCTV) pic.twitter.com/6Yz5WB2Tsw
— ANI (@ANI) July 30, 2018
घटना सोमवार दोपबर 1.30 बजे की है. अगर समय से उसे ट्रैक पर से उठा नहीं लिया जाता तो उसकी मौत निश्चित थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड में हो गई है।
पढ़ें- बच्चियों से जिस्मफरोशी कराता था बालिका गृह का संचालक, होटल में लगती थी बोली
मिली जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम नरेंद्र दामाजी कोटेकर है। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि वह गृह कलेश के चलते जान देना चाहता था। काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया है। कुछ दिन पहले ही एक और यात्री को बचाया गया है जब वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


