गनर ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर
गनर ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में एक जज के गनर ने जज की पत्नी और उनके बेटे को गोली मार दी। गोली मारने के बाद गनर ने कहा कि जज की पत्नी और बेटे शैतान हैं। घटना गुरुग्राम के सेक्टर-49 इलाके की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जज की पत्नी ऋतु को सीने में गोली लगी है जबकि बेटे ध्रुव को सिर में गोली लगी है।
देखें-
#WATCH: Wife and son of an additional sessions judge shot at by the judge’s gunman in #Gurugram‘s Sector-49. Both the injured have been admitted to the hospital and the gunman has been arrested. pic.twitter.com/rMqXdYHrxR
— ANI (@ANI) October 13, 2018
दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। एडिशनल जज कृष्णकांत की पत्नी ऋतु और बेटा ध्रुव आर्केडिया बाजार में खरीदारी के लिए गए थे और उनके साथ जज का गनर महिपाल भी था और उसने भरे बाजार में जज की पत्नी और बेटे पर फायरिंग कर दी। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को आर्केडिया बाजार के बाहर गोली चलने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस दल पहुंचा तो उन्हें जज की पत्नी ऋतु और ध्रुव खून से लथपथ मिले। पुलिस की टीम ने महिपाल को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मौका-ए-वारदात से जो वीडियो सामने आया है उसमें आरोपी गनर गोली मारने के बाद चीख रहा है और जज के बेटे को शैतान और पत्नी को शैतान की मां कह रहा है।
पढ़ें- रमन ने ली पर्यवेक्षकों की बैठक, रवाना किए जाएंगे सभी जिलों के लिए
जज की पत्नी और बेटे को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल महिपाल (32) को गुड़गांव-फरीदाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकान ने पीटीआई को बताया कि महिपाल से पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।
पढ़ें-फेसबुक पर खुद को कुख्यात बदमाश, हत्यारा अपराधी बताने वाला बच्चा गैंग धराया
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है जब अडिशनल सेशंस जज कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी रीतू (38) और बेटे ध्रुव (18) शॉपिंग के लिए सेक्टर 51 के आर्केडिया मार्केट गए थे। उनके साथ जज का सुरक्षा गार्ड महिपाल भी था। ‘कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आर्केडिया मार्केट के बाहर गोलियों की आवाज आ रही है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो रीतू और ध्रुव खून से लथपथ मिले।’
देखें-
#WATCH: Wife and son of an additional sessions judge shot at by the judge’s gunman in #Gurugram‘s Sector-49. Both the injured have been admitted to the hospital and the gunman has been arrested. pic.twitter.com/rMqXdYHrxR
— ANI (@ANI) October 13, 2018
महिपाल ने जब जज के बेटे और पत्नी को गोली मारी, तब वहां काफी लोग मौजूद थे। मां-बेटे दवाई खरीदने बाजार गए थे। वे जैसे ही कार से उतरे महिपाल ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इससे संबंधित एक विडियो सामने आया है जिसमें गोली मारने के बाद महिपाल जज के घायल बेटे को कार में डालने की कोशिश कर रहा है लेकिन फिर उसे बीच सड़क छोड़कर कार से फरार हो जाता है। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


