पीएम नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्ष के नेता मांग रहे हैं सबूत

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्ष के नेता मांग रहे हैं सबूत

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्ष के नेता मांग रहे हैं सबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: March 29, 2019 10:39 am IST

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के ​नेता जनता के बीच अपनी पैठ बनाने देश के अलग—अलग राज्यों का दौरा कर सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के कोरापुट पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जवान आतंकियों को घर में घुस कर मारते हैं तो विपक्षी दल सबूत मांगते हैं। वहां मौजूद भीड़ से सवालिया लहजे में पीएम मोदी ने पूछा कि आप सभी लोग बताईए कि आपको सेना पर भरोसा है या नहीं।

उन्होने आगे कहा कि आप जब मतदान करने जाएं तो इस बात का ध्यान रखिएगा कि आपको कैसी सरकार चाहिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली या सर झुकाकर रहने वाली। मतदान को लेकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब आप वोट देने जाएंगे तब फैसला करके जाईएगा कि आपको निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारेबाजी करने वाली सरकार। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ओडिशा को तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

Read More: बृजमोहन का कांग्रेस पर कटाक्ष, कहा- नक्सलियों की घुसपैठ सरकार तक, भगवान भरोसे सुरक्षा व्यवस्था

मोदी ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए एक खुशियों भरा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वौकीदार ने अब यह फैसला किया है कि यहां से जो खनिज निकलता है उसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगाया जएगा। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के जिन 12 करोड़ किसानों को हम सीधी मदद बैंक खाते में दे रहे हैं उनमें से एक भी ओडिशा का किसान नहीं है, क्योंकि यहां की सरकार किसानों के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई है।

Read More: 29 मार्च से गुरु का हो रहा राशि परिवर्तन,इन राशियों पर दिखेगा विशेष प्रभाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"