हमें भाजपा को अजेय बनाना है: मुख्यमंत्री शर्मा

हमें भाजपा को अजेय बनाना है: मुख्यमंत्री शर्मा

हमें भाजपा को अजेय बनाना है: मुख्यमंत्री शर्मा
Modified Date: April 6, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: April 6, 2026 12:24 pm IST

जयपुर, छह अप्रैल (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर काम करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि हमें भाजपा को ‘अजेय’ पार्टी बनाना है।

शर्मा भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। हमें जनता के बीच में रहकर काम करना है और हमारी पार्टी को अजेय बनाना है।’’

उन्होंने कहा कि हमें पूरी ताकत के साथ जनता के बीच में रहकर काम करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का झंडा भी फहराया।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में