भुवनेश्वर, 13 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बीजू जनता दल (बीजद) ने वार्षिक इफ्तार पार्टी और ईद मिलन का आयोजन न करने का शुक्रवार को फैसला किया।
हजारों निर्दोष लोगों की जान जाने और कई अन्य के घायल या विस्थापित होने का जिक्र करते हुए पार्टी ने कहा कि यह निर्णय संघर्ष से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है।
पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘ऐसी स्थिति में, और युद्ध की समाप्ति और शांति बहाल होने की आशा में, बीजद ने इस वर्ष इफ्तार और ईद मिलन का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है।’
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत