Dulha Dulhan News/ Image Source: IBC24 News File
नई दिल्ली: Dulha Dulhan News देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहा रहा है। देश के चारो तरफ बैंड बाजा और बारातियों की धूम रही है और इस महीने काफी विवाह भी हुए हैं। ऐसे में कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आते रहता है। खासकर शादियों में कई तरह के घटनाएं हो जाती। कभी दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कही दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात लौटना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां शादी के बाद विदाई के समय दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
UP Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला मथुरा जिले का है। दरअसल, यहां राजस्थान के कुम्हेर क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। जिसके बाद एक मैरिज हौल में शादी की रस्में पूरी हुई। सुबह वर-वधू को विदाई करने के लिए गांव ले जाया गया। जब दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा तो वो इस समय नशे में था। जिसके बाद दूल्हे की हालत देखते ही दुल्हन को शक हुआ और इस बात की जानकारी वो अपने परिजनों को दी। फिर दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया।
इधर दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। दोनों पक्षों में हंगामे के बाद पंचायतों का दौर शुरू हो गया, जो गुरुवार देर शाम तक चलता रहा। पूरा मामला इंटरनेट मीडिया से लेकर आम लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। इंस्पेक्टर राजकमल सिंह ने बताया कि अभी तक ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।