West Bengal BJP Candidate List: भाजपा के 13 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी.. इस विधानसभा सीट पर बदल दिया उम्मीदवार, पूर्व कांग्रेसी को भी टिकट

West Bengal Assembly Election BJP Candidate List: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP ने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, कुछ सीटों पर बदलाव किया।

West Bengal BJP Candidate List: भाजपा के 13 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी.. इस विधानसभा सीट पर बदल दिया उम्मीदवार, पूर्व कांग्रेसी को भी टिकट

West Bengal Assembly Election BJP Candidate List

Modified Date: March 31, 2026 / 12:37 pm IST
Published Date: March 31, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BJP की चौथी सूची जारी
  • 13 नए उम्मीदवारों का ऐलान
  • मैनागुड़ी सीट पर उम्मीदवार बदला

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर 24 परगना ज़िले की बगदा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर का नाम भी शामिल है। (West Bengal Assembly Election BJP Candidate List) इसके साथ ही, भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अब तक 287 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इन चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में होगा।

मैनागुड़ी विधानसभामें बदला कैंडिडेट

पार्टी ने मैनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को भी बदल दिया है। यहाँ कौशिक रॉय की जगह अब दलीम रॉय को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह पार्टी ने हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाटी, नटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय और सिताई से आशुतोष बर्मा को उम्मीदवार बनाया है। मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक, फलता से देबांग्शु पांडा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर और पांचला से रंजन कुमार पॉल चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले संतोष पाठक को पार्टी ने कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

क्रमांक निर्वाचन क्षेत्र (Constituency) उम्मीदवार (Candidates)
1 सिताई (SC) अशुतोष बर्मा
2 नाटाबाड़ी गिरिजा शंकर रॉय
3 बगदा (SC) सोमा ठाकुर
4 मगराहाट पूर्व (SC) उत्तम कुमार बनिक
5 फलता देबांग्शु पांडा
6 सोनारपुर उत्तर देबाशीष धर
7 चौरंगी संतोष पाठक
8 हावड़ा दक्षिण श्यामल हाटी
9 पंचला राजन कुमार पाल
10 चांदीपुर पियूष कांती दास
11 गारबेता प्रदीप लोढ़ा
12 मेमारी मानव गुहा
13 बाराबनी अरिजीत रॉय

Image

Image

प. बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान

गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। इसके बाद सभी राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी। (West Bengal Assembly Election BJP Candidate List) यह साल 2021 के विधानसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है, जब मतदान 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में हुआ था।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नालंदा विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी शिरकत

सत्या एजेंसीज ने 600 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown