पश्चिम बंगाल का विधानसभा सत्र 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना
पश्चिम बंगाल का विधानसभा सत्र 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना
कोलकाता, 18 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र इस महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव खत्म हो चुके है और नतीजे आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा का अगला सत्र 26 जुलाई से शुरू करने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा ”26 जुलाई से सत्र आयोजित करने पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। यह सत्र संक्षिप्त होगा।”
अधिकारी ने बताया कि सत्र अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है और अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है।
भाषा मनीषा
मनीषा

Facebook


