BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

पश्चिम बंगाल: कारोबारी के बेटे के अपहरण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: कारोबारी के बेटे के अपहरण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: कारोबारी के बेटे के अपहरण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
Bhasha
Published: 16 Aug 2026 | 11:21 amModified: 16 Aug 2026 | 11:21 am

कोलकाता, 16 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में माल लदे वाहनों से रंगदारी वसूलने और कारोबारी के परिवार से मांगी गई रकम नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने के आरोप में भाजपा के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भाजपा के तुफानगंज-4 मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार के रूप में हुई है।

पड़ोसी अलीपुरद्वार जिले के कारोबारी ने बक्सीरहाट थाने में तालुकदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने उससे रंगदारी की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि तालुकदार को शुक्रवार देर रात तुफानगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पर पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों तथा पत्थर लदे डंपरों से नियमित रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप है।

इन आरोपों को लेकर भाजपा के भीतर से भी आलोचना सामने आई है। स्थानीय भाजपा नेता कमल दास ने आरोप लगाया कि तालुकदार मछली, मुर्गी और सुपारी समेत अन्य सामान ले जाने वाले वाहनों से पैसे वसूलता था।

दास ने कहा, ‘‘हम ऐसा नेता नहीं चाहते जो पार्टी के नाम पर रंगदारी वसूलता हो। उसे सजा मिलनी चाहिए।’’

भाजपा के कूचबिहार जिला उपाध्यक्ष बिराज बसु ने कहा कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के अनैतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रंगदारी वसूली के खिलाफ कई बार चेतावनी दी है। हाल में उन्होंने स्वीकार किया था कि पार्टी ऐसी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने में सफल नहीं हो पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेता तालुकदार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पश्चिम बंगाल: कारोबारी के बेटे के अपहरण के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm