पाकिस्तान से फोन कॉल आने के बाद पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

पाकिस्तान से फोन कॉल आने के बाद पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

पाकिस्तान से फोन कॉल आने के बाद पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
Modified Date: July 30, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: July 30, 2026 3:33 pm IST

कोझीकोड (केरल), 30 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के एक नंबर से कथित तौर पर फोन कॉल आने के बाद बृहस्पतिवार को यहां बेपोर में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति से केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

बेपोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान पाकिस्तान के एक नंबर से आई केवल एक कॉल का पता चला तथा इसके अलावा कोई अन्य संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति मछली पकड़ने वाली एक नौका पर काम करने के लिए केरल आया था।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में