West Bengal Second Phase Voting: प.बंगाल फिर से रिकॉर्ड वोटिंग की तरफ.. शाम 5 बजे तक डाले जा चुके है इतने फीसदी वोट, क्या होगा पहले चरण से भी ज्यादा मतदान?

Ads

West Bengal Second Phase Voting Data: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 दूसरे चरण में 89.99% मतदान, रिकॉर्ड टूटने की संभावना, हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप तेज

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 06:14 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 06:17 PM IST

West Bengal Second Phase Voting Data | Image- Symbolic File

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 89.99% मतदान दर्ज
  • पहले चरण का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही
  • मतदान के बीच हिंसा और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल अपने 2026 विधानसभा चुनावों के निर्णायक दूसरे चरण में राज्य के 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस चरण में 3.22 करोड़ से ज़्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जबकि मैदान में 1,400 से ज़्यादा उम्मीदवारो अपनी किस्मत आजमा रहें है। (West Bengal Second Phase Voting Data) इस बार राज्य में लगातार दो कार्यकाल की सीएम रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने हाई-प्रोफाइल भवानीपुर चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

शाम पांच बजे तक 89.99% मतदान

इस बीच चुनाव आयोग ने आज शाम पांच बजे तक डाले गये वोटों का आंकड़ा पेश किया है। आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 89.99% अनुमानित मतदान दर्ज किया गया। बात दें कि, इससे पूर्व पहले चरण में राज्य में 93% मतदाताओं ने मतदान कर नया रिकॉर्ड कायम किया था संभावना जताई जा रही है कि, पूर्व चरण के आंकड़े इस फेज में पीछे छूट सकते है।

जारी है हिंसा, हो रहे है हमले

बता दें कि, एक तरफ जहां मतदान केन्द्रो में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा हैं तो दूसरी तरफ अलग-अलग जगहों से हिंसा की ख़बरें भी सामने आ रही है। इसी कड़ी में आरामबाग से टीएमसी सांसद मिताली बाग ने भी खुद पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा हैं कि, “हमला करने वाले पहले लोग अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वे भाजपा के सदस्य थे। मेरे पास फुटेज है। (West Bengal Second Phase Voting Data) मैं अपनी जान जोखिम में डालकर लाइव प्रसारण कर रही थी। मेरे माता-पिता, ममता दीदी और अभिषेक दा के आशीर्वाद से मैं बच गई… मुझ पर हमला करने वालों को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? मैं चुनाव आयोग से पूछ रही हूं। वे टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल रहे हैं। तो फिर ये लोग अभी तक बाहर क्यों हैं?…”

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

मतदान के बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, “चुनाव आयोग पूरी तरह विफल है। यह केंद्र और राज्य की ताकतों के साथ मिलकर एकतरफा काम कर रहा है। मतदाताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है, वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है… भाजपा और टीएमसी एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता का दिखावा कर रही हैं, लेकिन वे बिल्कुल भी एक-दूसरे से नहीं लड़ रही हैं… दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग का फायदा उठाया है। मेरा मानना ​​है कि 4 मई के बाद बंगाल में एक नया अध्याय शुरू होगा, कांग्रेस सरकार बनाएगी।”

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हंगामा करने के आरोप

आरोप-प्रत्यारोप के बीच श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी नेता और उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, “मेरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान बहुत अच्छे से चल रहा है… हमने देखा कि हमारे इलाके में विपक्षी दल के एजेंट कई जगहों पर हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे… वे विभिन्न बूथों पर जाकर ऐसा माहौल बना रहे थे जिससे मतदान प्रक्रिया धीमी हो जाए या मतदान रुक भी जाए… (West Bengal Second Phase Voting Data) कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बार वोट डालने का मौका नहीं मिला… विपक्षी उम्मीदवार का व्यवहार, उनके लोगों का विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा होना, फिर पुलिस का आकर लाठीचार्ज करना और अन्य पार्टी सदस्यों को चोट पहुंचाना, ये सब अनावश्यक था…”

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा

Q1. दूसरे चरण में कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% मतदान दर्ज किया गया।

Q2. क्या यह पहले चरण का रिकॉर्ड तोड़ेगा?

संभावना है कि दूसरे चरण का मतदान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

Q3. मतदान के दौरान क्या स्थिति रही?

शांतिपूर्ण मतदान के साथ कई जगहों से हिंसा की खबरें भी आईं।