प.बंगाल : सात बार के विधायक मानस भुइयां साबंग में भाजपा उम्मीदवार से पीछे

प.बंगाल : सात बार के विधायक मानस भुइयां साबंग में भाजपा उम्मीदवार से पीछे

प.बंगाल : सात बार के विधायक मानस भुइयां साबंग में भाजपा उम्मीदवार से पीछे
Modified Date: May 4, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: May 4, 2026 12:00 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के नेता मानस रंजन भुइयां पश्चिम मेदिनीपुर जिले की साबंग विधानसभा सीट पर पीछे हैं। वह इस सीट से पहले सात बार चुनाव जीत चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को पांचवें दौर की मतगणना के बाद साबंग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अमल कुमार पांडा 1,958 मतों से आगे हैं।

राज्य के मंत्री भुइयां इससे पहले चार बार तृणमूल उम्मीदवार के रूप में और तीन बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर चुके हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में