व्हाट्सएप ने दिया सरकार को झटका, कहा- मैसेज का सोर्स जानने कोई सॉफ्टवेयर नहीं

Ads

व्हाट्सएप ने दिया सरकार को झटका, कहा- मैसेज का सोर्स जानने कोई सॉफ्टवेयर नहीं

  •  
  • Publish Date - August 23, 2018 / 04:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की फर्जी ख़बरों और अफवाहों पर लगाम लगाने की पहल को व्हाट्सएप ने झटका दिया है। व्हाट्सएप का कहना है कि वह फ़ारवर्डेड मैसेज का सोर्स जानने के लिए भारत सरकार को कोई सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं करवा सकता। सरकार ने इसके लिए कंपनी से एक विशेष प्रावधान की मांग की थी ताकि फर्जी संदेश भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि फर्जी अफवाहों के चलते अभी तक दर्जनों लोग भीड़ के हाथों जान गंवा चुके हैं। व्हाट्सएप ने कहा है कि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की वजह से किसी भी संदेश का सोर्स पता नहीं लगाएगी और न ही उसे उजागर करेगी। व्हाट्सएप के प्रवक्ता के मुताबिक ऐसा करने से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन और व्हाट्सएप के निजता के स्वभाव को झटका लगेगासाथ ही इसके दुरुपयोग होने की भी संभावना है। प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सएप, निजी सुरक्षा के प्रावधान को कमजोर नहीं करेगी। 

यह भी पढ़ें : एसटी/एससी को प्रमोशन में आरक्षण देने संबंधी केस में सुनवाई रही अधूरी, अब 29 अगस्त को

प्रवक्ता ने आगे कहा कि लोग किसी भी प्रकार की संवेदनशील सूचना या संवादके लिए व्हाट्सएप पर निर्भर हैं, जिनमें उनकी डॉक्टर, बैंक और परिवार के लोगों से बातचीत शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत में लोगों को दुष्प्रचार और गलत सूचनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि उन्हें सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।

वेब डेस्क, IBC24