कर्नाटक में ‘एससी/एसटी फंड चोरी’ पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं : भाजपा
कर्नाटक में ‘एससी/एसटी फंड चोरी’ पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं : भाजपा
बेंगलुरु, चार मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के विकास के लिए दी गई धनराशि को गारंटी योजनाओं में खर्च करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।
कर्नाटक की मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस मामले को ‘‘एससी/एसटी फंड चोरी’’ करार दिया है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सरकार पर अपने ‘खोखले वादों’ के लिए एससी/एसटी समुदाय से ‘चोरी’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, ‘‘क्या राहुल गांधी कर्नाटक में इस एससी/एसटी फंड चोरी के बारे में बोलेंगे?’’
अशोक ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की ‘गारंटी’ की राजनीति ‘पुराने विश्वासघात’ में बदल गई है तथा प्रशासन ने लगातार तीन बजटों के लिए सबसे कमजोर लोगों के लिए व्यवस्थित धन को लूटा है।
उन्होंने कहा, ‘यह अब एक अस्थायी राजकोषीय समायोजन नहीं है, यह कर्नाटक के दलित और आदिवासी समुदायों के संसाधनों की साल-दर-साल एक योजनाबद्ध लूट है। अपने खोखले वादों को पूरा करने के लिए, वे सिर्फ उधार नहीं ले रहे हैं, वे समाज के उन वर्गों से चोरी कर रहे हैं जिनकी वे रक्षा करने का दावा करते हैं।’’
भाषा हक हक रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


