इंटरनेशनल बाइक रेसर की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

इंटरनेशनल बाइक रेसर की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

इंटरनेशनल बाइक रेसर की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 15, 2022 9:25 pm IST

जयपुर 15 मई (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर शहर में 2018 में आयोजित इंडिया बाइक रैली में हिस्सा लेने बेंगलुरु से आए इंटरनेशनल बाइक रेसर अस्बाक मौन की हत्या के आरोप में फरार चल रही पत्नी सुमेरा परवेज को साइबर सेल के सहयोग से बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि पूर्व में इस मामले में आरोपी दो दोस्तों संजय कुमार और विश्वास एसडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि मूलतः केरल के रहने वाली सुमेरा परवेज ने 18 अगस्त 2018 को थाना शाहगढ़ में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया की उसके पति अस्बाक मौन अपने दोस्तों संजय कुमार, विश्वास और अब्दुल साबिर के साथ जैसलमेर में आयोजित बाइक रैली में हिस्सा लेने गये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त को रेतीले धोरों में प्रैक्टिस के लिए गये अस्बाक की मौत रेगिस्तान में रास्ता भटकने और भूख प्यास से हो गई है। रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी ओर मृतक अस्बाक मौन की मां और भाई ने दुर्घटना में मौत होने पर शक जता एक परिवाद पेश किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने अस्बाक की मौत गर्दन पर वार करने से होना बताया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो मामला हत्या का पाया गया। घटना के तीन साल बाद 2021 में पुलिस ने वारदात का खुलासा कर मृतक दो दोस्तों संजय कुमार और विश्वास एसडी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी फरार हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमेरा परवेज और अब्दुल साबिर के विरुद्ध कोर्ट में 299 सीआरपीसी के तहत आरोप पत्र पेश किया गया, जिनकी तलाश में कई बार टीम भिजवाई गई मगर सफलता नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने साइबर कौशल के आधार पर 13 मई को बेंगलुरु से सुमेरा को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कोट में पेश कर रिमांड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।

भाषा कुंज

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में