केरल में ट्रेन की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत
केरल में ट्रेन की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत
पलक्कड़ (केरल), चार फरवरी (भाषा) केरल के पलक्कड़ जिले के वालयर क्षेत्र के पास बुधवार तड़के एक जंगली हाथी रेल की पटरी मिला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वयस्क नर हाथी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि इस वन क्षेत्र में ट्रेन की गति सीमा निर्धारित होती है और यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
भाषा प्रचेता अमित
अमित

Facebook


