त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए कुछ करने के बाद राजनीति छोड़ दूंगा : प्रद्योत देबबर्मा
त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए कुछ करने के बाद राजनीति छोड़ दूंगा : प्रद्योत देबबर्मा
अगरतला, चार जुलाई (भाषा) टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए कुछ करने के बाद राजनीति छोड़ देंगे।
फेसबुक पर एक लाइव सत्र में समर्थकों से बात करते हुए देबबर्मा ने कहा कि टिपरा मोथा में केवल उन्हीं नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पार्टी के बजाय समुदाय का ख्याल रखेंगे।
उन्होंने कहा, “मैं अब राजनीति नहीं करना चाहता, मैं लोगों को कुछ देना चाहता हूं। मैंने लोगों को कुछ देने और राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने का फैसला किया है। सांसद, प्रधानमंत्री, मंत्री बनने या नयी पार्टी बनाने से कुछ हासिल नहीं होगा। हम दिल्ली में अपने लोगों के लिए एक सुर में बोलेंगे, तभी कुछ हासिल होगा।”
उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि टिपरासा में सबसे बड़ी समस्या अहंकार और ईर्ष्या की है। हम एक-दूसरे की सफलता से ईर्ष्या करते हैं, हम एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं हो सकते। यही हमारी स्थिति का कारण है। मैं आपसे अपील करता हूं, कृपया दो-तीन महीने के लिए अपने आप को भूल जाएं और हमारे आंदोलन को मजबूत करने के वास्ते एक साथ आएं।”
भाषा पारुल अमित
अमित

Facebook


