गुजरात के लोगों के साथ जल्द ही एजेंडा करेंगे साझा : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

गुजरात के लोगों के साथ जल्द ही एजेंडा करेंगे साझा : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

गुजरात के लोगों के साथ जल्द ही एजेंडा करेंगे साझा : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 21, 2022 12:12 am IST

सूरत, 20 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगले कुछ सप्ताह में उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ अपना एजेंडा साझा करेगी कि राज्य में सत्ता में आने पर वह उनके लिए क्या करने की योजना बना रही है।

चुनावी राज्य में अब तक इस महीने की अपनी दूसरी यात्रा के लिए बुधवार देर रात यहां पहुंचे केजरीवाल बृहस्पतिवार को सूरत में एक बैठक और एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मैं हाल के दिनों में कई बार गुजरात आया हूं और राज्य के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। गुजरात के लोग 27 साल के भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। हमने जनता से बात की है कि वह क्या चाहते हैं और अगले कुछ दिनों में हम उनके सामने अपना एजेंडा रखेंगे, कि सत्ता में आने पर हम उनके लिए क्या करेंगे।”

केजरीवाल के राज्य में आने से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें मुफ्त की ‘‘रेवड़ी संस्कृति’’ से गुमराह नहीं होना चाहिए क्योंकि यह अंततः राज्य और भारत को श्रीलंका की तरह भीषण आर्थिक संकट से जूझने पर मजबूर कर सकता है।

भाषा

फाल्गुनी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में