आतंकवाद को बढ़ावा देने का दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे: जम्मू-कश्मीर पुलिस

Ads

आतंकवाद को बढ़ावा देने का दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे: जम्मू-कश्मीर पुलिस

  •  
  • Publish Date - December 13, 2023 / 07:12 PM IST,
    Updated On - December 13, 2023 / 07:12 PM IST

श्रीनगर, 13 दिसंबर (भाषा) पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी.के. बिरदी ने बुधवार को कहा कि पुलिस जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के विमर्श का दुष्प्रचार करने वाले और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

गांदरबल जिले में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक में बिरदी ने कहा, ‘‘पुलिस कड़े कदम उठाएगी और सोशल मीडिया मंचों पर आतंकी विमर्श का दुष्प्रचार करने वाले तथा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।’’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उपमहानिरीक्षक (मध्य कश्मीर) सुजीत कुमार, गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निखिल बोरकर और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विघटनकारी तत्वों की ओर से जमीनी स्तर पर उत्पन्न चुनौतियों और खतरों का मुकाबला करने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक को जिले में समग्र सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जानकारी दी गई।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल