Nandigram By-Election Update/Image Credit: X Handle
Nandigram By-Election Update: कोलकाता: नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिलन प्रधान को पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, शुक्रवार (18 सितंबर) को ही ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था, जब टीएमसी प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नाम वापस ले लिया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पश्चिम बंगाल की सियासत में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा। पहले चुनाव आयोग ने टीएमसी का सिंबल और नाम फ्रीज कर दिया तो दूसरी ओर पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने अपना नाम वापस ले लिया था। (Nandigram By-Election Update) इसके बाद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का फैसला किया था।
Nandigram By-Election Update: ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे ताकि इंडिया गठबंधन मजबूत हो सके। उनके पास एक अच्छा उम्मीदवार है, जिसको चुनाव में हम सपोर्ट करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह देश के व्यापक हित में है। रेजिनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मैं बाद में फैसला करूंगी। असम में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।’
ममता ने टीएमसी का सिंबल-नाम फ्रीज करने के फैसले पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा, ‘हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, अवैध, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण बदला है।’
इन्हें भी पढ़ें:-