उदयपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत

उदयपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत

उदयपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की कुएं में गिरने से मौत
Modified Date: April 18, 2023 / 04:20 pm IST
Published Date: April 18, 2023 3:59 pm IST

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में उदयपुर जिले के नई का नाथ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके तीन बच्चों की कथित रूप से कुएं में गिरने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि चारों दुर्घटनावश कुएं में गिर गए थे। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है।

थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया कि नवली (30), उसके आठ और 10 साल के दो बेटों और 12 साल की बेटी की सुदूर इलाके में कुएं में गिरने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शवों को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने अनुसार यह एक दुर्घटना थी।

रत्नू ने बताया, ‘मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।