Bengaluru Crime News: माता-पिता समेत इतने लोगों की हत्या के बाद से थी फरार, पुलिस ने महिला आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार, वारदात की वजह उदा देगी आपकी होश
Bengaluru Crime News: तीन लोगों की हत्या करने के बाद फरार 25 वर्षीय महिला को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया है।
Bengaluru Crime News|| Image- IBC24 News File
Bengaluru Crime News: बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता और छोटी बहन की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार 25 वर्षीय महिला को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला श्वेता ने अपने प्रेमी केनेथ के साथ मिलकर कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि केनेथ अभी फरार है।
सोमवार को दिया गया था वारदात
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार रात के. आर. पुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीगेहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में हुई, जहां 52 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुथुलक्ष्मी और उनकी 19 वर्षीय छोटी बेटी सुप्रिया मृत पाए गए। तीनों की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। (Bengaluru Crime News) पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले में आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था और हमने महिला को पुडुचेरी से हिरासत में ले लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने बताया कि फरार केनेथ को पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
प्रेमी के साथ रहती थी आरोपी
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि श्वेता पिछले दो महीनों से कथित तौर पर अपने प्रेमी केनेथ के साथ रह रही थी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि श्वेता के माता-पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण परिवार के भीतर तनाव की स्थिति होगी। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम पीड़ित परिवार उस फ्लैट पर गया था, जहां श्वेता और केनेथ रह रहे थे। (Bengaluru Crime News) जांचकर्ताओं को आशंका है कि इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीनों पर कथित तौर पर कई बार चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Nothing Phone 4b Launch Date: इस तारीख को लॉन्च होगा Nothing Phone 4b? Snapdragon पावर के साथ आ रहा ये धांसू फोन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
- Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन के शेयर पर विदेशी निवेशकों की नजर! एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट, निवेशकों के लिए खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते
- Kolkata Warehouse Collapses: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए जारी है बचाव कार्य, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

Facebook


